क्या आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो हम बढ़ाएंगें आपका आत्मविश्वास इन 8 जबरदस्त तरीकों से |

 दोस्तों क्या है आत्मविश्वास – आत्मविश्वास का मतलब खुद पर विश्वास करना ,खुद पर भरोसा करना है | आत्मविश्वास एक ऐसा शब्द या फिर कहें एक शक्तिशाली यन्त्र (powerful tool) जो प्रेतियक व्यक्ति जीवन मै बहुत आबश्यक है ,और हमारें जीवन मे आत्मविश्वास का महत्व काफी बड़ा होता है। क्योकि ये व्यक्ति को सफलता प्राप्त करवाता है और ये एक सफलता की एक कुंजी है |

क्या आपमें आत्मविश्वास  की कमी है तो हम बढ़ाएंगें आपका आत्मविश्वास इन  8 जबरदस्त  तरीकों से |

    आज के समय मै हमे किस भी क्षेत्र मै कुछ भी करना हो, कुछ भी पाना हो, खुशी से जीना हो तो आत्मविश्वास वो पहेली सीढ़ी जो हमें सफलता की और ले जाती है और हमें एक कामयाब इन्सान बनाती है|

दोस्तों हमे ये तो पता चल गया की आत्मविश्वास हमारे जीवन मै कितना महत्वपूर्ण है लेकिन हम अपने अन्दर आत्मविश्वास कैसे लायें ये हमें नहीं पता ,तो दोस्तों आज मै आपकी इस समस्या का समाधान लेका आई हूँ की आप अपने अन्दर confidence कैसे लायें और एक कामयाब इन्सान कैसे बने |

       अपने अन्दर आत्मविश्वास लाने के 8 जबरदस्त तरीकें-

1.खुद पर भरोसा करे

ये सबसे पहला कदम है आत्मविश्वासी बनाने का क्यूंकि आप जब तक अपने आप पर भरोसा नहीं करें की मै ये काम कर सकता हूँ तब तक आप कुछ नही कर सकतें आपसे सफलता दूर ही रहेगी |

तो इसलिए मित्रों सबसे पहले खुद से ये कहो की मै ये कर सकता हूँ  I can do it.

इसके लिए आप कुछ का ध्यान रखें :

*आलस छोड़ दें,

*अपनी पूरी diet लें (भोजन समय पर लें),

*नई जगहों पर जाएँ वहां पर और लोगो से बातचीत करें नई चीजो के बारें मै जानकारी इकठी करे ,ये काफी हद तक  आपका confidence build करने मै मदद करेगा|

*ईमानदार बनें – ईमानदार बनाने से आप में एक अलग confidence आएगा की आप इमानदारी से काम कर रहें है कोई आप पर उंगली नहीं उठा सकता है |



2.पूरी नींद लें

नींद पूरी ना होने पर आप का व्यबहार सही नहीं होता है और आप पुरे दिन ठीक से काम नही कर पातें है आप चिडचिडे हो जातें जो आपके आत्मविश्वास को कम करता है  जिसका असर आपकी निजी personal और professional लाइफ पर पड़ता है जो की आपके लिए सही नहीं है |

3.अपने डर को कण्ट्रोल करें 

दोस्तों हमारा जो डर होता है ना वो हमें किसी भी काम को करने नही देता है और हमारे confidence को low करता है जिससे हम आगे ही नहीं बढ़ पातें है हम क्या करतें है हम अपने मन को नकारात्मक सोच से भर लेते है, जिसके बाद कुछ अच्छे के लिए जगह ही नहीं रहती है. अपने आप को पूरी तरह से पॉजिटिव रखें, आप अच्छा सोचेंगे तो अच्छा होगा. कहते है जैसा हम सोचते है वैसा ही होता है.  दोस्तों तो अपनी सोच पर काबू रखें. बैठे-बैठे कुछ भी ना सोचते रहें. कई बार हमारी सोच ही हमारे लिए दुश्मन बन जाती है.|

तो मित्रों मै आपको  सकारात्मक रहने के तरींके बताने जा रही हूँ;

सकारात्मक लोगों की संगति में रहें, उनसे बातें करे, उनके अनुभव को जानें.

सकरात्मत्क टीवी सीरियल देखें, बुक पढ़ें. अच्छा पढने देखने से सोच भी वैसी होती है.

विफल होने से निराश न हों, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

Read more:

4.कोशिश करना ना छोड़ें

कई बार लोग क्या करतें उनका कोई काम पूरा नही हो पाता या वो जिन्दगी से हारने लागतें है तो उनका आत्मविश्वास डगमगाने लग जाता है वो कहने लगतें है की हम से ये काम नहीं होगा  हमसे कुछ नहीं होगा और रोने भी लागतें  है तो दोस्तों ऐसा बिलकुल ना करें क्योकि कोई भी काम इंसान से बड़कर नहीं है बस अपनी कोशिश  करनी ना छोड़ें और अपने आप पर भरोसा बनायें रखें तो तब देखना आप कैसे सफलता हासिल करतें है|

5.आज का काम कल पर ना टालें

दोस्तों वो कहतें है ना , काल करे सो आज कर आज करे सो अब हमें कबी भी आज का काम कल पर नही टालना चाहियें क्योकि हम काम आगे के लिए तल्तें रहतें है और काम pending मै होता जाता है जो हमारा स्ट्रेस बढ़ाता है और आत्मविश्वास भी कम करता है तो मित्रों कभी भी आज के काम को कल पर ना छोड़े उसे आज ही समाप्त कर दें तो देखना ये कैसे आपका आत्मविश्वास बढाएगा |

6.अपने comfort zone सुविधा क्षेत्र से बहार आयें

दोस्तों कम्फर्ट जोन का हमारे confidence को कम करें बहुत बड़ा हाथ है  तो दोस्तों जीवन में सफल और आगे बढ़ने के लिए कंफर्ट जोन से निकलना काफी आवश्यक है। कंफर्ट जोन का मतलब यह है कि अभी आप जो कर रहे हैं वही करते रहे और कुछ भी नया नहीं कर रहें है ना सीख रहें है  कंफर्ट जोन का उदाहरण है कि आप अपनी कमजोरियों पर जीत हासिल करने के अलावा आप उसमें ही जीने लगे है उआकी को जिन्दगी मानने लगें है तो ऐसा करने से आप की कमजोरियां बढ़ती ही रहेगी और अंदर ही अंदर आपका आत्मविश्वास काफी कम हो जाएगा।

इसलिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए भी आरामदायक स्थिति से निकलना काफी जरूरी है|

7. संचार कौशल में वृद्धि (बातचीत मै वृद्धि)

संचार  का मतलब है आप अपनी बात को लोगों के सामने कितने प्रभावी रूप से सामने रखते हैं। किसी व्यक्ति से आपके बात करने के तरीके को कम्युनिकेशन स्किल्स कहते हैं। आप किसी भी क्षेत्र में क्यों नहीं हो अगर आपका बात करने का तरीका सही है तो आप सफल हो जाएंगे।

8.खुद की तुलना दोसरों से ना करें 

दोस्तों कभी भी खुद को दोसरों से कम ना समझे क्योंकि हर इंसान मै भगवान ने कोई ना कोई काबिलियत ता हुनर जरुर दिया है | हर इंसान अपने आप मै best सर्वोतम होता है और हाँ ये बात अपने मन मै कभी ना लायें की आप ये नहीं कर सकतें है वो दूसरा व्यक्ति कितना अच्छा कर रहा है ऐसे सोचने से नकरातमक विचार मन मै आतें है जो आपके आत्मविश्वास को कमजोर बनातें है| इसके लिए आपको दूसरों से अलग सोचना होगा जैसे :

*दूसरों के प्रति दयालु बने 

*अपनी तुलना खुद से करें 

*इंटरनेट या सोशल मीडिया का इस्तेमाल साकारात्मक तरीके से करें 

*कुछ नया शौक पालें या कुछ नया सीखें 

*हमेशा सकारात्मक सोच रखें , नकारात्मक सोच से बचें 

Read more:

 दोस्तों अगर आप एक सफल और संतुष्ट जीवन जीना चाहते है तो आपको आत्मविश्वास के साथ जीवन को जीना होगा। आपका जीवन काफी बड़ा हो सकता है, किन्तु महत्वपूर्ण तभी बनेगा  जब आप उसे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ जीना  सीख जाएंगे। 

   दोस्तों खुद को कमजोर समझना हमारे जीवन की सबसे बड़ी भूल है।  हम दिन रात खुद को कोसने मे लगे रहते है जिसका परिणाम है घोर दुःख और निराशा इससे हमारा जीवन नष्ट होता है और हम अपनी जिन्दगी को खुलके नहीं जी पातें है तो मित्रों  सकारत्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए हमे खुद पर विश्वास करना चाहिए।  और अपने आत्मविश्वास  को मजबूत बनाना चाहिए |

    यही जीवन की उन्नति का एकमात्र मार्ग है और यही सफल व्यक्ति की पहचान है|

"आत्मविश्वास हमारे जीवन मैं  उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की हमारे शरीर मैं खून (Blood ) जिस तरह बिना खून के हम जिन्दा  नहीं सकतें उसी तरह बिना आत्मविश्वास के हम जिन्दा तो रह लेंगे पर अपने लक्ष्य  को प्राप्त  नहीं कर सकतें है और अपने जीवन मैं खुश  नहीं  रह सकतें है | हर समय हम मायूस ही रहेंगे | "

   तो दोस्तों देखा आपने एक आत्मविश्वास हमारे जीवन को कैसे बदल देता है, यदि हम आत्मविश्वास को अपने अंदर ले आतें है तो हमारी जिंदगी आसान हो जाएगी और हम खुल के इस जिंदगी का स्वागत कर सकेंगे | 

      दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगे तो अपने मित्रों और अपने परिवार वाला के साथ जरूर शेयर करें | 

         धन्यवाद Thank  you 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.