Dhokla Recipe In Hindi-काढ़ाही मैं ढोकला बनाने की विधि


दोस्तों  बेसन का ढोकला एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जो सभी को बहुत पसंद आता है आज हम कढ़ाही मैं अपना ढोकला बहुत ही कम समय मैं बनायेंगे| इसे आप नाश्ते मैं आराम से बना सकतें है या फिर आपका जब मन चाहे जब बना सकतें है | ये खाने मैं बहुत टेस्टी लगता है और सभी को बहुत पसंद आता है |

 

 दोस्तों ढोकला यह भारत में मशहूर रेसिपी है और गुजरात राज्य में नाश्ते में खाई जाती है। अगर आप भी ढोकला बना कर खाना चाहते हैं तो हम यहां आपको ढोकला बनाने की विधि बता रहे हैं। इस विधि को पढ़ने के बाद किसी से यह नहीं पूछना पड़ेगा कि ढोकला रेसिपी कैसे बनाते हैं? ढोकला कैसे बनाया जाता है?आज हम आपको बहुत ही आसन तरीका बताएंगे ढोकला बनाने बताएँगे|


 इस तरीके से इसे बनाओगे तो बहुत ही सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा जो सभी को पसंद आएगा। बस आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं, थोड़ी ही देर में इसे बना कर खा सकते हैं।

ढोकला बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री चाहिए यह सामग्री आमतौर पर घर में ही मौजूद होती है बाहर से खरीद लाने की जरूरत नहीं पड़ती। 



Dhokla Recipe In Hindi-काढ़ाही मैं ढोकला बनाने की विधि

 यह सामग्री 2 से 4 लोगो के लिए ढोकला बनाने के लिए है -

ढोकला बनाने की सामग्री
  • बेसन - 200 ग्राम 
  • दही -150 ग्राम 
  • नींबू  - 1
  • तेल -एक चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट साल्ट -1 पाउच
  • हल्दी – 1 चुटकी
    तड़का लगाने के लिए:
  • तेल एक चम्मच 
  • हरी मिर्च 3 से 4 (लंबी कटी हुई)
  • करी पत्ते – 8-10
  • राई एक चम्मच 
  • चीनी - 3 से 4 चम्मच 
      सजाने के लिए:
  • हरा धनिया चम्मच 
Read more:

ढोकला बनाने की विधि:

एक बाउल में बेसन को छान लें और फिर दही को भी एक बाउल मैं छान लें |  अब बेसन वाले बाउल मे  दही, नमक, हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल और नींबू का रस डालकर 1 मिनट मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और स्मूथ बेटर बना ले (बेटर ना ज्यादा पतला या ना ज्यादा गाढ़ा हो) अब आधे घंटे के लिए बेटर को सेट होने के लिए साइड में रख दे।

बेटर सेट हो रहा है तब तक आगे की तैयारी करते हैं। पहले एक कटोरे में तेल लगाकर ग्रीस कर ले ताकि तले में ढोकला चिपके नहीं। अब एक कड़ाही में दो कटोरी पानी डाले और स्टैंड रख दें। अब हाई टू मीडियम आंच पर पानी को उबाल आने तक गर्म करें। 

अब बेसन के बेटर को एक बार चम्मच से और घुमा ले। अब इस बेटर में अपना ईनो फ्रूट साल्ट डालें और एक छोटी चम्मच  से उस पर हल्का सा पानी डालकर बेटर को घुमाए।  ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा ना चलाएँ नही तो इसका बटेर बैटर फूलेगा नही बस इतना चलायें हलके हाथ से की ये आपके बैटर  मै अच्छे से मिल जाएँ अब आप देखेंगे कि बेटर फुल चुका है अब इसे तुरंत तेल से ग्रीस किए हुए बर्तन में डाले और कढ़ाई में स्टैंड पर इसे रख दें।

अब कढ़ाई के ऊपर ढक्कन ढक्कर 15-20 मिनट पकाएं। तय समय बाद खोलें और चाकू गड़ा कर चेक करें। यदि चाकू साफ निकले तब समझिए ढोकला अच्छी तरह बन चुका है, यदि बेटर चाकू पे चिपक रहा हो तो दो-तीन मिनट और पकाएं। अब बर्तन को बाहर निकाले और थोड़ा ठंडा होने दें। 

ठंडा होने के बाद चाकू से मीडियम टुकड़ों में ढोकले को काटे। ढोकला तैयार है अब तड़का लगाने के लिए तड़के वाली पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब राई, हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), कड़ी पत्ते डालकर राई तड़कने तक भूनें। अब इस तड़के मैं  2 कप पानी और चीनी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं। अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाले और हरा धनिया से सजाए।

          तो लीजिये दोस्तों आपका  स्वादिष्ट ढोकला बनकर तैयार है इसे आप अपने परिवार के साथ एन्जॉय कीजिये |

            अगर आप को ये रेसेपी पसंद आये तो हमें कमेंट बॉक्स मैं लिखकर जरुर बताएं|     

Read more:

 FAQ -

1.Que:  खमन और ढोकला में क्या अंतर है?

Ans : गुजराती ढोकला की कई किस्में हैं, और खमन ढोकला उनमें से एक है. इसके विपरीत, ढोकला की दूसरी किस्में सफेद होती हैं और चावल के आटे को छोले के आटे के साथ मिलाकर तैयार की जाती हैं. जबकि खमन ढोकला एक ही समय में मीठा और स्वादिष्ट होता है, दूसरा ढोकला आम तौर पर स्वाद में सिर्फ तीखे होते हैं|

2.Que: ढोकला कहाँ का व्यंजन है?

Ans: खमन ढोकला गुजरात की प्रसिद्ध डिश है। गुजरात के हर नमकीन की दुकान पर ढोकला मिलता है|

3.Que: ढोकला कहाँ का व्यंजन है? 

Ans:खमन ढोकला गुजरात की प्रसिद्ध डिश है। गुजरात के हर नमकीन की दुकान पर ढोकला मिलता है|

4.Que:ढोकला के साथ क्या खाना चाहिए?

Ans :ढोकला के लिए हरी चटनी धनिया, नारियल, हरी मिर्च, नींबू का रस, चीनी और थोड़े से पानी के एक ताज़ा संयोजन से बनाई जाती है जिसे एक चिकनी पेस्ट में मिश्रित किया जाता है। हरी चटनी ढोकला, भारतीय स्नैक्स, टिक्की और चीला के साथ अच्छी लगती है।

5.Que:ढोकला खाने के क्या फायदे हैं?

Ans:ढोक‍ला खाने के 4 फायदे
  • फाइबर की नहीं होगी कमी ढोक‍ला (Dhokla) में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है,
  • नहीं बढ़ेगा वजन ढोक‍ला (Dhokla) तैयार करने में स्टीम का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ये ऑयल फ्री फूड है,
  • खमीरी भोजन,
  • डायबिटीज में असरदार| 

                                      Thank you


                                                   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.